हमीरपुर, फरवरी 23 -- बिवांर। करगांव गांव की विनीता पत्नी अनिल कुमार धुरिया ने थाना में तहरीर देकर बताया कि 10 साल पहले थाना सिसोलर के गांव में शादी हुई थी। संतान नहीं है पति अकारण मारपीट कर प्रताड़ित करता चला आ रहा है। महिला पति के उत्पीड़न को सहन करती चली आ रही है। एक माह पहले पति ने मारपीट कर उसको घर से बाहर निकाल दिया। जानकारी देने पर भाई जाकर उसको मायका ले आया था। महिला एक माह से मायका में शरण लिए हुए हैं। भाई के साथ आई महिला ने पति खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई प्रेम प्रकाश ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। जांच के बाद उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.