उरई, फरवरी 3 -- उरई। उमरार खेड़ा में मंगलवार सुबह दंपति के बीच हुए विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। विवाद के दौरान पति द्वारा धक्का दिए जाने से महिला जमीन पर गिर पड़ी, इससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों और परिजनों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। उमरार खेड़ा की 37 वर्षीय रचना पत्नी प्रमोद कुमार ने बताया मंगलवार सुबह 11 बजे किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पति ने उसके साथ मारपीट की और धक्का दे दिया। गिरने के कारण पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिवारजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद आरोपी पति गाली-गलौज करता हुआ घर से फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि वह घटना के बाद से घर नहीं लौटा है। फिलहाल महिला ...