कन्नौज, जून 25 -- तिर्वा, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के किसईजगदीशपुर गांव में एक पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। लाठी-डंडो से पिटाई कर उसको घायल कर दिया। मारपीट के दौरान महिला का एक हाथ टूट गया। परिजनों ने गंभीर अवस्था में घायल को मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। किसई जगदीशपुर गांव निवासी मनीषा देवी (40) को बुधवार को उसके पति धीरेन्द्र कुमार ने मामूली विवाद में मारपीट कर दी। पति ने लाठी-डंडो से महिला को पीट दिया। जिससे उसका एक हाथ टूट गया। साथ ही शरीर में कई स्थानों पर गंभीर घाव हो गए। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में एम्बुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...