वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर के खजुरी गोला में मंगलवार को घरेलू विवाद में पति पर पत्नी के साथ मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगा है। पीड़िता प्रिया सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दिन में करीब 1:30 बजे प्रिया बच्चे के साथ कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान पति प्रदीप सिंह कमरे में पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर लात-घूंसों से पीटा। मारपीट में सिर में चोट लगने से खून बहने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...