गोड्डा, जून 26 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड के राजाभीठा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में सोमवार देर रात को एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इधर सूचना पाकर राजाभीठा योगेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतका की पहचान मनु हांसदा की 44 वर्षीय पत्नी होपनमय चौड़े के रूप की गई। घटना को लेकर बताया जाता है। आरोपी मनु हांसदा ज्यादातर नशे के हालात में धुत रहता था। किसी न किसी बात को लेकर अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

पत्नी के साथ झगड़ागुरुवार रात में भी वह नशे की हालत में घर आया और पत्नी से पैसा को लेकर झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच इतनी कहा सुनी हो गई कि उसने धोती से अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर झगड़े की आ...