मुरादाबाद, मार्च 5 -- Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुधवार दोपहर शादी के 9 साल बाद भी बच्चा न होने से नाराज एक युवक ने चाकू से गर्दन पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद भी अपने शरीर पर चाकू से हमला कर लिया। दोनों जंगल में एक-दूसरे से 15 मीटर के दूरी पर मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मझोला पुलिस को सूचना मिली कि काशीराम कालोनी के जंगल में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची तो एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर ...