रुडकी, मार्च 23 -- एक महिला ने पति पर एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से लाखों रुपये की रकम निकालकर जुए में उड़ाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि विरोध करने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके जेवर भी छीन लिए हैं। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मकतूलपुरी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब चार साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक पति का व्यवहार सही रहा लेकिन बाद में पति रोजाना शराब पीकर घर आने लगे और जुआ भी खेलने लगे। विरोध करने पर पति ने मारपीट करना शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.