हिन्दुस्तान टीम, जून 23 -- बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के चनपटिया से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुमारबाग थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी एक राजमिस्त्री ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को पारिवारिक कलह के बीच नहर में फेंक दिया। डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद बीवी ने अपने मायके वालों को सच्चाई बताई। मृतकों में प्रियांशी कुमारी (7 माह), रितेश कुमार (6 वर्ष) और अंशु कुमारी (4 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी रामबाबू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ललिता देवी (35 वर्ष) ने बताया कि मंगलवार तड़के पति रामबाबू उन्हें मायके पहुंचाने के बहाने बाइक से लेकर निकला। वह पत्नी और बच्चों को चनपटिया थाना क्षेत्र के बेतिया-मैनाटाड़ मुख्य मार्ग स्थित...