पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम उगनपुर निवासी सरोज देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 18 मार्च को शाम के समय उसका पति अरविंद घर आया और गालीगलौज करने लगा। इसके बाद दहेज की मांग को लेकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। उसने अपने भाई महेश पाल को घटना के बारे में बताया। इस पर वह उसके घर पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। ग्रामीणों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...