पाकुड़, अप्रैल 10 -- लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांडुपड़ता गांव के पास जंगल में गुरुवार को एक व्यक्ति ने पत्थर से कूचकर अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्रों में मातम और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बेसगा पहाड़िया हिरणपुर थाना क्षेत्र के पाडेरकोला का रहने वाला है। वह अपनी ससुराल गांडुपड़ता गांव में ही रह रहा था। उसकी शादी 26 वर्षीया बेदी पहाड़ी से हुई थी। बताया जा रहा है कि बेसगा पहाड़िया गोगली (नदी के घोंघे) चुनने के बहाने अपनी पत्नी को घर से बाहर ले गया। जंगल के सुनसान रास्ते का फायदा उठाते हुए उसने भारी पत्थर से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बेदी पहाड़ी के पिता सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.