पति ने नमाज पढ़कर लौट रही पत्नी पर फेंका तेजाब, बेरोजगारी के तानों से हो गया था तंग
संवाददाता, अगस्त 1 -- UP News: यूपी के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार को घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। घटना में महिला का चेहरा, कंधे, हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि पति बेरोजगार है, जिसे लेकर विवाद होता था। कुछ दिन पहले पति घर छोड़कर चला गया था। लेकिन, खुद पर लगे बेरोजगारी के आरोपों की खुन्नस में वह पैसे देने के बहाने आया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। ये घटना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल स्थित अहमद नगर का है। जहां शुक्रवार को यूपी-112 पर सूचना मिली कि शाहजमाल क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति ने तेजाब डाल दिया है। सूचना मिलते ही शाहजमाल चौकी प्रभारी महेश चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.