रुडकी, अप्रैल 28 -- रुड़की, संवाददाता। एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की बेहरमी से पिटाई कर दी। पिटाई की घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला ने एसपी देहात से मिलकर पति, सास और उसके दोस्तों पर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति और सास उसे परेशान करने लगे। विरोध करने पर आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि सास अब अपने बेटे की दूसरी शादी करने की तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें- रुड़की में महिला ने पति और उसके दोस्त पर लगाया मारपीट का आरोप उसने इसका विरोध किया तो पति और सास ने मिलकर मारपीट कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.