सीतापुर, मई 3 -- सीतापुर, संवाददाता। तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लापुर की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और जब वह अपने बेटे के साथ ससुराल गई, तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। थाना क्षेत्र के मल्लापुर थाना तम्बौर की रहने वाली सबीना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका निकाह 8 वर्ष पूर्व गुड्डू पुत्र अली अहमद, निवासी ग्राम लालसापुरवा थाना रेउसा के साथ हुआ था। इस पति से उनका एक 5 वर्ष का बेटा भी है। महिला ने बताया कि उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। जब वह अपने बेटे के साथ अपने ससुराल गई, तो पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और धमकी दी गई कि अगर वह दोबारा यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.