पति ने दी किडनी, महिला को मिला नया जीवन
गाज़ियाबाद, सितम्बर 19 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी के चिकित्सकों ने 28 वर्षीय महिला का हाई-रिस्क किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक कर उनकी जान बचाई है। उन्हें पति ने ही किडनी दी है। यशोदा मेडिसिटी के सीओओ डॉ. सुनील डागर ने बताया कि कश्मीर में रहने वाली मोरीफात रशीद की एंटीफॉस्फोलिपिड एंटीबॉडी सिंड्रोम के कारण दोनों किडनी खराब हो गईं थीं। पूर्व में तीन बार गर्भपात और कई बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन के चलते उनके शरीर में डोनर-स्पेसिफिक एंटीबॉडीज भी विकसित हो गई थीं। इस वजह से ट्रांसप्लांट के बाद शरीर का नई किडनी के साथ सामंजस्य बैठाना मुश्किल था। मोरीफात ने बताया कि इस कारण एनसीआर के अधिकांश अस्पताल उन्हें ट्रांसप्लांट से इंकार कर चुके थे। यशोदा मेडिसिटी में डॉ. वैभव सक्सेना, डॉ. कुलदीप अग्रवाल, डॉ. प्रजीत मजूमदार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.