पति ने दिया तीन तलाक तो ससुराल वालों ने बोला हमला
मुरादाबाद, जून 16 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती पति से अनबन के चलते कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। मंगलवार की दोपहर पति ससुराल पहुंचा और पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इस पर ससुरालियों ने उसे पर हमला बोल दिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली क्षेत्र के गांव की युवती का निकाह उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसीको लेकर उनके बीच अनबन के चलते युवती अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार की दोपहर पति अपने रिक्शा से ससुराल पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करते हुए उसे तीन तलाक दे दिया। इस पर ससुराल वालों ने युवक पर हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक ने 112 पुलिस मौके पर बुला ली। पुलिस ससुराल वालों के साथ ही युवक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.