बहराइच, अप्रैल 2 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवक ने अपनी तलाकशुदा पत्नी के साथ नानपारा कोतवाली के लक्ष्मन पुर मटेही में बुधवार को मारपीट की। यही नहीं आरोप है कि उसे जान से मारने की नियत से बाइक से बांधकर घसीटा। महिला घायल है। युवक भी बाइक से गिर पड़ा उसे भी चोट लगी है। दोनों मेडिकल कॉलेज भर्ती कराए गए है। पुलिस ने युवक पर हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है। नामजद अभियुक्त ने आरोपों को गलत बताया है। रामगांव थाने के मुसल्लमपुर निवासी रईस का एक वर्ष पूर्व नानपारा इलाके के लक्ष्मन मटेही निवासनी रेशमा से निकाह हुआ था । पति पत्नी में अनबन के कारण रईस ने इसी वर्ष जनवरी में उसे तलाक दे दिया था। युवती अपने मायके में रह रही थी । बुधवार की शाम युवक रायपुर में रहने वाली अपनी बहन के घर से वापस आ रहा था । तभी लक्ष्मण पुर मटेही गांव के पास उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.