संवाददाता, अप्रैल 23 -- यूपी के मुरादाबाद में कटघर के डबल फाटक इलाके में बुधवार सुबह स्क्रैप कारोबारी ने अपनी पत्नी की लोहे के हैंडल से वार कर हत्या कर दी। हत्या की वजह पत्नी का रोजाना जिम जाना बना, जिसका पति विरोध करता था। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने दिनभर पत्नी के शव को बेड पर लिटाए रखा और शाम को खुद ही एंबुलेंस व पुलिस को फोन कर पत्नी के घायल होने की झूठी सूचना दी। शक होने पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।लोहे के हैंडल से पत्नी के सिर पर वार किए, हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश डबल फाटक टावर वाली गली निवासी शोभित और पूनम (32) की शादी 10 साल पहले हुई थी। पूनम रोज सुबह जिम जाती थी, जिसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पूनम जैसे ही जिम से लौटकर घर आई, शोभित ने शटर खोलने वाले लोहे के हैंडल...