बस्ती, अप्रैल 24 -- बस्ती। कलवारी पुलिस ने एक महिला को मारपीट कर घर से निकालने व दूसरी शादी करने के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कलवारी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी को करीब 11 वर्ष हो चुके हैं। उनका आरोप है कि पति शमशाद ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। उन्हें खर्चा भी नहीं देता है। आरोप है कि शमशाद ने दूसरी शादी भी रचा ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने पति की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.