पति ने गलती मानीं, अब नहीं करेगा मारपीट
मैनपुरी, जून 19 -- मैनपुरी। एसपी के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। जिसमें शुक्रवार को 38 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई और एक पत्रावली पर विदा की गई। पत्रावली के मुताबिक राजकुमारी पुत्री सुरेश निवासी चांदपुर थाना करहल की शादी हरविंद पुत्र राजपाल निवासी ग्राम चंडिका पोस्ट बागई थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद के साथ हुई थी। दोनों आठ माह से अलग रह रहे थे। दोनों पक्षों को केंद्र पर 2 तिथियां निर्धारित कर बुलाया गया और समझाया गया। समझाने के बाद पति ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और कहा कि वह अब पत्नी से मारपीट नहीं करेगा। इसके बाद पति-पत्नी एक साथ रहने को राजी हो गए। केंद्र के सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदा कर दिया। इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र हेमलता सिंह, रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मंजूषा चौहान, ज्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.