पति ने खाया जहर, पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, अगस्त 4 -- झांसी (बबीना), संवाददाता। शादी के एक साल बाद सोमवार की देर रात दंपति के बीच हुए विवाद में पति ने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख घबराकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के खौफनाक कदम उठाने के बाद बबीना के मेन रोड इलाके में सनसनी फैल गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।बबीना के मेन रोड निवासी हरीशंकर साहू का छोटा बेटा सूरज उर्फ सागर साहू इलेक्टीशियन का काम करता है। उसकी शादी एक साल पहले लखनऊ में राधा साहू से हुई थी। दोनों मध्य प्रदेश के विदिशा के अशोक नगर में माता-पिता के साथ रहते थे। सोमवार को सभी बबीना घर आए थे। तभी देर रात उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर सूरज ने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजन घबरा गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.