नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- महाराष्ट्र के नागपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 38 वर्षीय यामिनी कृष्ण के मर्डर का आरोप उनके 41 वर्षीय पति कृष्ण लाल यादव पर लगा है। घटना उस समय हुई जब यामिनी घर पर खाना बनाने के बजाय अपनी हाउसिंग सोसाइटी में डांस क्लास जाने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दंपति के 2 छोटे बच्चे हैं। यह भी पढ़ें- 'इंशाअल्लाह AIMIM मुंहतोड़ जवाब देगी'; सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर ओवैसी रिपोर्ट के मुताबिक, कृष्ण लाल काम से घर लौटने के बाद पत्नी से अपने और बच्चों के लिए खाना बनाने को कह रहा था। यामिनी ने खाना बनाने से इनकार कर दिया और डांस क्लास जाने की बात कही। इसी बात को लेकर ...