लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में रविवार देर रात एक मजदूर ने अपनी पत्नी के गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति राजेश रावत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश जारी है। शादी समारोह में गए थे घर के सदस्यपुलिस के मुताबिक राजेश रावत अपनी पत्नी राजेश्वरी (46) और बच्चों के साथ ससुराल शेखन खेड़ा में ही रह रहा था। रविवार की रात घर के सभी सदस्य पड़ोसी बलराम के बेटे की शादी में गए हुए थे। इसी दौरान घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया जो इतना बढ़ा कि राजेश ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण राजेश्वरी की मौके पर ही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.