बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। दहेज के लिए विवाहिता पर जानलेवा हमला करने के आरोप में वाल्टरगंज पुलिस ने पति समेत नौ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में इसी थानाक्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रहीं सना परवीन ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी 29 नवंबर 2023 को पैकोलिया थानाक्षेत्र के मुस्लिम पैकोलिया निवासी रिजवान अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। पिछले एक अगस्त को दहेज की मांग को लेकर उनके पति ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद भी इलाज नहीं कराया। पिछले तीन अगस्त को उनके पति व देवर ने मायके के सिवान में मारपीट कर उतार दिया। ...