पति ने कचहरी में पत्नी पर बोला हमला, बेतहाशा पीटा; फैमिली कोर्ट में तारीख पर आए थे दोनों
संवाददाता, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश के महराजगंज में भरण-पोषण के एक मामले में परिवार न्यायालय (Family Court) में तारीख पर पहुंची महिला से परिसर में मारपीट और गला दबाने का आरोप लगा है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है। महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहा निवासी प्रिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति मनीष मिश्र के साथ परिवार न्यायालय में भरण-पोषण का मामला चल रहा है। महिला के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बहन प्रियंका और पिता लक्ष्मीकान्त के साथ कोर्ट रूम से निकलकर भूतल हाल में पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति मनीष मिश्र, प्रिंस मिश्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.