नई दिल्ली, अगस्त 11 -- शादी के बाद सिर्फ दो लोग एक साथ नहीं आते, बल्कि दोनों के परिवार भी इस रिश्ते का हिस्सा बन जाते हैं। खासकर इंडियन फैमिलीज में पति के माता-पिता और पत्नी के बीच रिश्ते को लेकर कई तरह की उम्मीदें होती हैं। ऐसे में पति की भूमिका काफी अहम हो जाती है। पत्नी चाहती है कि उसका पति उसके साथ खड़ा रहे, वहीं माता-पिता के लिए भी उसका प्यार और जिम्मेदारी बनी रहे। यही बैलेंस कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में पति अगर पत्नी से कुछ ऐसा कह दे जिससे उसे लगे कि उसकी भावनाओं की कोई कीमत नहीं है, तो रिश्ते में दूरी आ सकती है। रिलेशनशिप कोच चेतना के अनुसार, पति को पत्नी से एक बात हमेशा कहने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पत्नी को ऐसा फील हो सकता है कि शादी के बाद उसकी जगह हमेशा दूसरे नंबर पर रहेगी।पति को पत्नी से कौन-सी बात नहीं कहनी चाहिए...