औरैया, मार्च 17 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनपुर बंथरा में एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर घर में जबरन ताला डालकर निकालने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी नम्रता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति एक मामले में वर्तमान में जेल में हैं। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर उसके ससुर, सास और देवर ने घर में ताला लगा दिया और उसे बाहर निकाल दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं और घर से निकाले जाने के बाद वह बच्चों सहित अपने रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है। इस कारण उसे आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि उनके पुत्र के जेल जाने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.