पति गिरधारी लाल साहू ने मंत्री रेखा आर्या को स्टाफ के सामने जातिसूचक गालियां दी, SIT ने दर्ज किए बयान
देहरादून, अक्टूबर 27 -- उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की शिकायत पर जांच में जुटी एसआईटी ने सोमवार को उनके स्टाफ के बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी के सामने स्टाफ ने गिरधारी लाल द्वारा मंत्री के लिए जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल की पुष्टि की। पहले मंत्री के बयान दर्ज करने के साथ बरेली में साक्ष्य एकत्र कर चुकी एसआईटी अब कड़ियां जोड़ने के लिए बयानों व दस्तावेजों के मिलान में जुटी है। आर्या ने अपनी शिकायत में अपने पति गिरधारी लाल साहू पर स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इसी की पड़ताल के क्रम में एसआईटी ने स्टाफ के बयान दर्ज किए। जांच में इन बयानों को अहम माना जा रहा है हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों के बाद ही होगी। मंत्री ने साहू पर कंपनियों के निदेशक पद से हटाने को कथित तौर पर फर्जी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.