रायबरेली, मार्च 18 -- रायबरेली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर निवासी युवक साल 2019 में काम के सिलसिले में कुछ दिन के लिए हरियाणा के सोनीपत चला गया। वह समय-समय पर घर भी आता था, इसके बावजूद उसकी पत्नी और बच्चों ने उसे मृत बताकर सारी संपत्ति अपने नाम ट्रांसफर करवा ली। अब पीड़ित पिछले तीन सालों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर निवासी दिनेश मिश्रा रायबरेली शहर में रोहित बुक्स वर्ल्ड के नाम से अपनी दुकान चलाते थे। साल 2019 में काम के सिलसिले में वह कुछ महीनों के लिए हरियाणा के सोनीपत गए थे। इसके बाद कोरोना महामारी फैल गई तो वह सोनीपत में ही फंसकर रह गए। पीड़ित दिनेश मिश्रा का कहना है कि वह काम के चलते करीब डेढ़ साल घर नहीं आ पाए। इसी बीच उनकी पत्नी नीलम मिश्रा और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.