पटना, जुलाई 22 -- मशहूर रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' की एक प्रतिभागी साक्षी इन दिनों चर्चा में है। साक्षी झा बिहार की रहने वाली हैं और उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो पेशे से शिक्षिका और कंटेंट क्रिएटर हैं। समय रैना के इस बेहद ही चर्चित शो में पहुंची बिहार की साक्षी झा ने खुद को 'मैन हेटर' कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि वो अपने पति को शराब पीकर पीटना चाहती हैं। साक्षी झा की इन बातों के बाद अब चर्चा यह होने लगी है कि बिहार सरकार ने उनपर ऐक्शन लिया है और उनकी नौकरी चली गई है। हालांकि, साक्षी झा की जॉब जाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' में साक्षी की बेबाक बातों को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की बातें हो रही हैं। साक्षी ने इस शो में यह भी कहा था कि वो अपने पिता, भ...