बस्ती, फरवरी 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। पति को शराब पिलाने से मना करने पर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के गुदनुपुर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी शिवपूजन ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी उनके पति को शराब पिलाते हैं। उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पति को शराब पिलाने से मना किया। इस बात पर विपक्षी भड़क गए और अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे मारापीटा। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसी गांव के महेश यादव और कुलदीप मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर जांच एसआई अरविंद कुमार सिंह को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.