पति को शराब पिलाकर जमीन का बैनामा कराने का आरोप
अमरोहा, जून 20 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल निवासी रानी ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के तीन लोग बीती 30 मार्च को उसके पति वीरपाल को क्रेडिट कार्ड बनवाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। वहां उन्होंने वीरपाल को जबरन बेहिसाब शराब पिलाई। जब इतने से भी बात नहीं बनी तो उसे कोई नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद नशे की हालत में आबादी और लिंक मार्ग से सटी उसकी बेशकीमती 6 बिस्वा जमीन का बैनामा चुपचाप करा लिया गया। उसी दिन से वीरपाल बिस्तर पर मौत से जंग लड़ रहा है। शिकायत पर तीनों लोगों ने रानी से गौली-गलौज के संग जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.