प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 16 -- यूपी के मेरठ का नीला ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड में बुधवार को सुनवाई टल गई। केस में 313 की कार्रवाई होनी थी, लेकिन फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट नहीं आने के चलते कोर्ट ने अगली तारीख दी है। रिपोर्ट कोर्ट में पेश होती तो दोनों आरोपियों साहिल और मुस्कान को कोर्ट में पेश कराया जाता और दोनों आरोपी कोर्ट में अपना पक्ष रखते। हालांकि अब यह प्रक्रिया अगली तारीख पर कराई जाएगी। ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात को घर के अंदर ही हत्या की गई थी। सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी थी। इसके बाद साहिल और मुस्कान ने सौरभ का सिर धड़ से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ भी कलाई से काटकर अलग कर दी। यह भी पढ़ें- कानपुर किडनी कांड: सात ट्रांसप्लांट में दो लोगों की जा चुकी जान, आरोपी फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.