पति को मरवाकर प्रेमी को WhatsApp पर ब्लॉक किया, मैसेज भी डिलीट किए; फिर ऐसे हुआ खुलासा
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- बड़ौत (बागपत), संवाददाता: कोताना गांव में प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति प्रमोद उर्फ मोगली की हत्या कराने के मामले में पुलिस मंगलवार रात हत्यारोपी प्रेमी सिकंदर उर्फ कालू को मुठभेड के बाद दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से घायल सिकंदर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी पत्नी उर्मिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी जब रामलीला में था तब मृतक की पत्नी उर्मिला ने व्हाट्सएप संदेश भेजकर काम पूरा होने की जानकारी मांगी। आरोपी ने हत्या की पुष्टि की। मैसेज डिलीट होने से पहले आरोपी सिकंदर ने बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट अपने फोन में ले लिए थे। इसके बाद महिला ने आरोपी को ब्लॉक कर दिया था। सीओ अंशु जैन ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली कि प्रमोद की हत्या का आरोपी सिकंदर ग्राम लुहारी के जंगल में स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.