पति को बुलाने की जिद पर टॉवर पर चढ़ी युवती
रामपुर, जून 18 -- मिलक। प्रेम विवाह के बाद विदाई को लेकर चल रहे विवाद ने बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक नवविवाहिता युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और पति को बुलाने की जिद्द करने लगी। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद विवाहिता को आश्वासन देकर नीचे उतारा गया। जानकारी के अनुसार, गांव की एक युवती ने कुछ माह पूर्व क्षेत्र के परम निवासी रवि के साथ प्रेम विवाह किया था। इस दौरान दोनों पक्षों में कुछ दिन बाद युवती की विदाई की बात हुई थी। लेकिन, युवक अपनी पत्नी को विदा कराकर ससुराल नहीं ले जा रहा था। इस बात से आहत युवती बुधवार सुबह गांव के बाहर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और पति को मौके पर बुलाने की जिद करने लगी। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.