पति को बरामद कर कोर्ट में दर्ज कराया बयान
हाजीपुर, अप्रैल 18 -- चेहराकलां, सं.सू. कटहरा थाने की पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व खोरमपुर गांव से अगवा पति मणिभूषण सिंह को बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराया। मणिभूषण ने कहा है कि जमीन बेचने बाद घरवालों के डर से दिल्ली चला गया था। दिल्ली में पूर्व में भी वह रहता आया है। मामले में उसकी पत्नी सोनी देवी ने अपने पति की अगवा हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें कारण भूमि विवाद बताया गया था। इसमें बगलगीर सहित दो गांव से आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.