कन्नौज, अप्रैल 1 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के बल्लपुर्वा गांव में मंगलवार शाम मारपीट के दौरान पति को बचाने पहुंची 5 माह की गर्भवती महिला को भी बेरहमी से पीट दिया गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित गोपाल पुत्र लालाराम निवासी बल्लपुर्वा ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे उसके ही परिवार के अरविंद पुत्र लालाराम, सोनी पुत्र उदय सिंह और सतीश पुत्र कैलाश शराब के नशे में उसके दरवाजे पर आ गए। राई की फसल काटने को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गोपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर गोपाल की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो दबंगों ने उसे भी नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.