मुंगेर, अप्रैल 27 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थानाक्षेत्र के तौफिर गांव में रविवार सुबह पानी बहाने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो चचेरे भाइयों के बीच चल रही पुरानी रंजिश में आरोपियों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इस दौरान चिंटू यादव की पत्नी चांदनी देवी को गर्दन के बाएं हिस्से में गोली लग गई। उन्हें सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जख्मी महिला के पति चिंटू यादव ने बताया कि चचेरे भाई चौबे यादव उसका पुत्र गोविंदा यादव और नीतीश से लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। शनिवार को नल के पानी की निकासी को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई थी। यह भी पढ़ें- झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति को बदमाशों ने चाकू मार घायल किया रविवार सुबह चौबे यादव बेटे गोविंदा के साथ घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर पिस्तौल तान दी। पति को बचाने आई च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.