पति को बंधक बनाने के आरोप में आठ पर केस,जांच
साहिबगंज, अप्रैल 16 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी बानुटोला के युवक को ससुरल में कथित रूप से बंधक बनाये जाने की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस मामले को लेकर पीड़ित शमीम शेख के बयान पर पत्नी समेत ससुरल पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक ने बीते 18 मार्च की रात की घटना बताया है। युवक का यह भी आरोप है कि मारपीट के क्रम में मोबाइल व रुपया छीन लिया गया है। उससे पांच लाख रुपया मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत नौ पर मुकदमा पुलिस के मुताबिक छानबीन के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.