सीतापुर, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पत्नी ने फिल्मी अंदाज में बुर्का पहनकर पहुंची और अपने पति के 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' का पर्दाफाश किया। यह कोई मामूली झगड़ा नहीं था, बल्कि एक पत्नी की महीनों की रेकी और सब्र का नतीजा था जो बीच सड़क पर थप्पड़ों की बौछार के रूप में फूटा। 'पति, पत्नी और वो' के इस विवाद में तंबौर इलाके की मुख्य सड़क पर घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। सरकारी स्कूल के बाहर हुई इस भिड़ंत को देखने के लिए राहगीरों का हुजूम उमड़ पड़ा। पत्नी का आरोप है कि उसका शिक्षक पति अपनी मासूम बेटी और उसे छोड़ कर एक अन्य शिक्षिका के साथ अवैध संबंधों में डूबा हुआ है।जासूस बनकर पत्नी ने बिछाया था जाल जानकारी के अनुसार, बेहटा ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.