फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- कमालगंज। थाना पुलिस की टीम ने बलीपुर गांव निवासी रंजीत कुमार उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि दो मार्च को रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट की गयी। इसके बाद फांसी लगाकर जान से मार दिया गया। इस पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी थी। इसमें रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में रंजीत ने बताया कि पत्नी के साथ विवाद हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.