मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- पुरकाजी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रही 32 वर्षीय आशा इस बार भी अपने पति सचिन को पीठ पर बैठाकर मोदीनगर की ओर बढ़ रही हैं। आशा 24 जुलाई को हरिद्वार से यात्रा पर निकली थीं और 11 अगस्त को गांव बखरवा, मोदीनगर स्थित श्री श्री 1008 बाबा खुशहाल नाथ आश्रम के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। आशा ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उनके पति का सड़क हादसा हो गया था, जिसके बाद वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। पति के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर उन्होंने भगवान शिव से मन्नत मांगी थी। तभी से वह लगातार दूसरे वर्षों से अपने पति को पीठ पर बैठाकर हरिद्वार से मोदीनगर तक गंगाजल यात्रा कर रही हैं। यह भी पढ़ें- भोलेनाथ का आभार जताने कांवड़ लेकर निकला युवक इस कठिन यात्रा में उनकी 12 वर्षीय पुत्री अक्षिति, 10 वर्षीय पुत्र अक्षय तथा बहन मंजू शर्मा भी...