नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मसौली थाना क्षेत्र के कुरथरा मजरे त्रिलोकपुर में घरेलू कलह से तंग पत्नी ने लाठी-डंडे से पीटकर पति की हत्या कर दी। बुधवार की दोपहर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद पति पत्नी के बीच लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि पत्नी ने पीट पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के सिर में भी चोट लगी है। घटना की खबर लगते ही मसौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी पत्नी को पुलिस अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मसौली थाना क्षेत्र के चौकी त्रिलोकपुर के ग्राम कुरथरा निवासी सत्यप्रकाश (40) उर्फ मोहित पुत्र रामकुमार शराब पीने का आदि था। शराब पीने के लिए प्राय: पत्नी शिल्पी वर्मा से पैसे की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.