मेदिनीनगर, मार्च 17 -- झारखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को पहले जहर दे दिया और फिर गला दबाकर मार डाला। आरोपी महिला अधिकांश समय अपने मायके में बिताती थी। पुलिस ने यह भी दावा किया कि आरोपी महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ भी संबंध था। झारखंड के पलामू जिले में अपने पति को जहर देकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 22 साल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना नवजयपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरी गांव में घटी। सदर सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेश यादव ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने 24 साल के व्यक्ति का गला घोंटने में इस्तेमाल किया गया कपड़ा बरामद किया है, जिस पर उल्टी के निशान थे। साथ ही आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.