पति को देखने अस्पताल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
सीवान, जून 26 -- बसंतपुर,एक संवाददाता। बसंतपुर मुख्यालय स्थित मेन रोड एनएच-227ए पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी मुन्ना राय की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ललिता देवी अपने घायल पति को देखने के लिए बसंतपुर अस्पताल आ रही थीं, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और सीवान सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में मातम पसरा है।
घटनास्थल पर अफरातफरी जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह राजपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से मुन्ना राय, सुरेंद्र राय और मुन्ना रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.