महाराजगंज, दिसम्बर 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल कस्बा के थाना रोड पर गुरुवार शाम को एक दुकान के सामने एक महिला के अचानक हंगामा किए जाने से गहमा-गहमी मच गई। मौके पर भीड़ लग गई। महिला अपने पति को दुकान के अंदर दूसरी महिला के साथ देखकर भड़क गई और हंगामा कर दिया। इधर पत्नी के तेवर देखकर पति गायब हो गया। महिला अपने पति के साथ बैठी महिला को पकड़कर थाने ले गई। निचलौल क्षेत्र के एक गांव का युवक शाम चार बजे के करीब कस्बे के एक जलपान की दुकान पर एक महिला के साथ नाश्ता कर रहा था। इस बीच युवक की पत्नी भी आ धमकी। पति को दूसरी महिला के साथ नाश्ता करते देखकर वह आपा खो बैठी और भीड़ भरे स्थान पर हंगामा कर दिया। पत्नी के तेवर को देखकर पति भीड़ में धीरे से खिसक कर गायब हो गया। वहीं उसकी पत्नी ने दूसरी महिला को दबोच लिया और पकड़कर थाना ले गई। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.