मेरठ, मार्च 20 -- थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र के ही एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने बताया उसके पति दीपक लंबे समय से बीमार हैं। आरोप है कि मोहल्ले का ही रहने वाला राशिद किसी मकान को लेकर रंजिश रखता है। इसी वजह से कई बार दीपक को जान से मारने की धमकी दे चुका है। इतना ही नहीं, आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें महिला के पति की फोटो लगाकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई है।महिला का कहना है कि वीडियो को देखने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.