हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 7 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक पत्नी पर जहर देकर अपने पति को मार डालने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि पत्नी ने अपने पति को कमरे में ही जलाने की कोशिश भी की। मुजफ्फरपुर में सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव के वार्ड पांच में सोमवार को संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत हो गई। मृतक अंशु कुमार (32) था। बताया जाता है कि जहर खिलाने के बाद युवक के कमरे में आग लगा दी गई। बिस्तर और अन्य सामान जला हुआ था। हालांकि, युवक का शरीर झुलसा हुआ नहीं था। अंशु के भाई उदय कुमार सिंह, भाभी रेखा व ग्रामीणों ने पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने मौके से अंशु की पत्नी स्वीटी भारती को हिरासत में लिया है। युवक के भाई और भाभी से भी पूछताछ की गई है। परिजनों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.