पति को छोड़ 10 माह के बेटे संग प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता
अमरोहा, जून 23 -- जोया। संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता अपने 10 माह के बेटे को साथ लेकर डिडौली क्षेत्र के गांव कपासी स्थित प्रेमी के घर पहुंच गई। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी पहुंच गए लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसके बाद सभी लोग डिडौली कोतवाली पहुंचे। विवाहिता की करीब दो वर्ष पहले अनुपशहर निवासी आकाश से प्रेम प्रसंग के बाद शादी हुई थी। दंपति के एक 10 माह का बेटा शिवांग है। करीब दो माह पहले विवाहिता की इंस्टाग्राम के माध्यम से कपासी निवासी युवक से जान-पहचान हुई जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। पहले पति द्वारा विरोध और रोक-टोक किए जाने के बाद सोमवार को विवाहिता अपने बेटे को साथ लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। कोतवाली में विवाहिता की मां ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। आखिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.