पति को छोड़ महिला ने प्रेमी संग रचाया विवाह
धनबाद, अगस्त 6 -- बेलगड़िया निवासी नैना देवी ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी मानिक मंडल से शादी कर ली। नैना का विवाह पांच वर्ष पूर्व गोमो महुलटांड़ निवासी प्रदीप कुमार महली के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसका प्रेम-प्रसंग मानिक के साथ चल रहा था। हाल ही में नैना अपने मायके बेलगड़िया आई हुई थी। इसी दौरान 30 जुलाई को प्रेमी मानिक वहां पहुंचा और दोनों दिल्ली फरार हो गए, जहां उन्होंने शादी रचा ली। मंगलवार रात दोनों थाने पहुंचे। सूचना मिलने पर परिजन भी थाने आ गए। नैना ने परिजनों के सामने मानिक के साथ ही रहने की बात कही। इसके बाद थाने में ही पति प्रदीप ने नैना को लिखित रूप से तलाक दे दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.