पति को छुड़ाने पहुंची महिला से थानेदार के सरकारी घर में हुआ था गैंगरेप, CO-SSI को उम्रकैद से हड़कंप
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- सहारनपुर, प्रणव अग्रवाल। पति को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की उम्मीद लेकर सहारनपुर के देवबंद थाने पहुंची महिला से गैंगरेप के मामले में दोषी पाए गए दो पुलिसकर्मियों को अदालत ने 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़ित महिला ने पूरे 11 साल तक इंसाफ की लड़ाई लड़ी। फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के न्यायाधीश प्रबोध कुमार वर्मा की कोर्ट ने शुक्रवार को तत्कालीन थाना प्रभारी रहे सेवानिवृत्त सीओ बृजमोहन यादव और तत्कालीन एसएसआई और वर्तमान में इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह उर्फ वेगपाल सिंह को सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अदालत ने दोनों पर धमकी देने के मामले में पांच-पांच साल के साधारण कारावास और 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोनों मामलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.